सेहत के लिए बर्फ बड़े काम की चीज, जानें इसके फायदे

सेहत के लिए बर्फ बड़े काम की चीज, जानें इसके फायदे

सेहतराग टीम

गर्मियों के मौसम में सभी लोग ठंडा चीज पीना चाहते हैं। इसलिए तो अक्सर लोग ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिक्स पीते हैं। वहीं कई लोग बर्फ का भी इस्तेमाल पानी को ठंड़ा करने के लिए करते हैं और कई लोग तो बर्फ खाते भी हैं। वैसे बर्फ बेहद काम की चीज हैं, ना सिर्फ ये आपको ठंडा करती बल्कि ये आपको कई बीमारियों से राहत भी दिलाती है। गर्मियों में बर्फ आपको स्किन की घमौरियों से निजात दिलाती है वहीं लूं से भी बचाती है। आइए जानते हैं गर्मियों में बर्फ आपके लिए कितनी फायदेमंद है।

पढ़ें-  एक मिनट में 10 बार से ज्यादा पलकें झपकना है इस बीमारी का लक्षण, तुरंत हो जाएं सावधान!

  • बार-बार उल्टी होने पर बर्फ चूसने से उल्टी होना बंद हो जाती है। हैजे की उल्टियों में भी यह प्रयोग लाभदायक है।
  • बर्फ का चूरा सिर पर रखने तथा बर्फ का पानी सिर पर डालने से लू से राहत मिलती है।
  • चोट लगने और खून बहने पर बर्फ के पानी की पट्टी बांधे और बर्फ का टुकड़ा रखे। इस प्रयोग से खून का बहना बंद हो जाता है।
  • गर्मी के कारण भूख न लगने पर खाना-खाने के 1 घंटे पहले बर्फ का पानी पीने से भूख खुलकर लगती है।
  • बर्फ के छोटे टुकड़ों को चूसने से मुंह में खून के आने और अधिक प्यास लगने में लाभ मिलता है।
  • गर्मी के मौसम में हिचकी की बीमारी होने पर रोगी के मुंह में पानी के बर्फ का टुकड़ा डालें और उसे चूसने दें। इससे हिचकी का आना बंद हो जाती है।
  • कुछ लोगों को गर्मियों में घमौरिया की समस्या रहती है, ऐसे में दिन में दो से तीन बार आइस क्यूब के साथ घमौरिया वाली जगह पर मसाज करने से आपको ठंडक महसूस होगी साथ ही घमौरिया भी कम हो जाएगी।
  • अगर आपके चेहरे पर अधिक पिंपल्स हैं तो भी आइस क्यूब मलें, चेहरे के पिंपल्स कुछ ही दिन में खत्म हो जाएंगे।
  • बर्फ के पानी में चीनी को मिलाकर शर्बत बना लें, इसमें थोड़ा सा नमक डालकर पीने से आन्तरिक जलन और प्यास का लगना आदि से राहत मिलती है।
  • जिन महिलाओं को डार्क सर्कल्स की समस्या है, उन्हें हर रोज रात सोने से पहले आइस क्यूब के साथ आंखो के पास मसाज करनी चाहिए। उसके बाद आप विटामिन-ई कैप्सूल के साथ आंखों के पास मसाज करके सो जाएं, हफ्ते भर में डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें-

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए इन घरेलू तरीकों से रखें अपना ख्याल

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।